मित्रों इस बात में तो कोई दो राय नही है कि फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स बीते साल पैरेंट्स बनने की खुशखबरी दे चुके है। जैसे अनुष्का शर्मा, करीना कपूर। वहीं अब कई फैंस को इंतजार है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कब गुड न्यूज सुनाने वाले हैं। आपको बता दें कि रणवीर सिंह व दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहे है। वहीं इन दिनों रणवीर के पापा बनने को लेकर एक मैसेज जबरदस्त वायरल हो रहा है। ये मैसेज परिणीति चोपड़ा के इंस्टाग्राम एकाउंट पर देखने को मिला है। आइए जाने पूरी खबर।

आपको बता दें कि फिल्म स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अभी तक इस बारे में खुद कोई जानकारी नहीं दी है, पर मालूम होता है कि उनके फैंस को रणवीर के पापा बनने का बेसब्री से इंतजार है। यही कारण है कि एक मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा में आ गया है। परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ये मैसेज शेयर करते हुए रणवीर सिहं से इस मामले में खुद भी जवाब मांग लिया है। अब इस संबंध में उनका क्या सोचना है ये तो अभी तक कुछ कहा नही जा सकता है, कि आखिर फिल्म स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण कब पैरेंट्स बनेगें?

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि उपरोक्त के संबंध में परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस से सीधे बात करने के लिए एक चैट सोशल रखा, जिसमें उन्होंने सभी से सवाल पूछने के लिए कहा। इस पर एक-एक करके परिणीति जवाब दे रही थीं कि इसी बीच उन्हें एक फॉलोवर का मैसेज मिला, जिसने पूछा- ‘रणवीर सिंह पापा बन गया?’… ये मैसेज शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने रणवीर को टैग किया और इस पर जवाब देने के लिए कहा। अब देखना होगा कि रणवीर का इस मैसेज पर क्या रिएक्शन होगा। इस जानकारी के संबंध में आप लोगों की क्या प्रतिक्रियायें है।