शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा एक मशहूर अदाकारा के साथ साथ अभिनेत्री भी है। आज के समय में बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा का बहुत बड़ा नाम है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई में हुआ था। फिलहाल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 34 साल की हो गई है। खबर है कि अभी तक सोनाक्षी ने शादी नहीं की है। इसके पीछे क्या वजह है आइए आपको बताते है।
2010 में सलमान के साथ किया था दबंग डेब्यू

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने एसएनडीटी कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया था। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने जिंदगी में कभी भी नहीं सोचा था कि वह फिल्मों में काम करेगी। वह अपने पापा की राहों पर चलते हुए सोनाक्षी ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। सलमान खान (Salman Khan) की वजह से ही सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखी थी। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और सलमान खान (Salman Khan) एक साथ वर्ष 2010 में दबंग फिल्म डेब्यू कर चुके हैं।
2017 में बंटी सचदेवा के साथ होने वाली थी शादी

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का नाम बीते कई सालो से बंटी सचदेवा के साथ जोड़ा जा रहा था परंतु अभी तक दोनों की शादी नहीं हुई है जिसके पीछे की वजह खुद सोनाक्षी सिन्हा ही है। वर्ष 2017 में मीडिया द्वारा यह खबर आ रही थी कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा जल्दी ही शादी करने वाली है। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) जिस लड़के से शादी करने वाली थी उसका नाम बंटी सचदेवा है। खबर थी कि दोनों जल्द ही सगाई करेंगे।
बंटी सचदेवा सलमान खान के भाई सोहेल खान के साले है

आपको बता दें कि अभी तक ना तो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और बंटी सचदेवा (Banti Sachdeva) की सगाई हुए है और ना ही शादी। यदि आपको पता हो कि बंटी सचदेवा का सलमान खान (Salman Khan) के साथ क्या कनेक्शन है? तो आपको बता दें कि बंटी सचदेवा सलमान खान (Salman Khan) के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) के सगे साले हैं। सोहेल खान की पत्नी सीमा खान (Seema khan) के सगे भाई है बंटी सचदेवा। बंटी पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक है। आपको बता दें कि सोनाक्षी और बंटी को कई पार्टियों में एक साथ देखा जा चुका है।